लखनऊ, फरवरी 7 -- एसआईआर यानी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की अवधि बढ़ गई है। पुरानी व्यवस्था में घर-घर सर्वेक्षण कर नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन की समय सीमा छह फरवरी ही थी। अब तक का रिपोर्ट कार्ड जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किया गया है। इसमें राजनीतिक दलों के बीएलए यानी बूथ लेवल एजेंटों की सक्रियता शून्य दिख रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों ने दलों के दावों की पोल खोल दी है। आंकड़ों के मुताबिक, विभिन्न राजनीतिक दलों ने लखनऊ में कागजों पर 12,122 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात करने का दावा किया है। अभियान के एक महीने बीत जाने के बाद भी इन बीएलए के माध्यम से एक भी नया मतदाता बनाने या नाम काटने का फॉर्म जमा नहीं किया गया है। अभियान का एक माह पूरा, नतीजा सिफर जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी की ओर से शनिवार को जारी आ...