नई दिल्ली, फरवरी 13 -- पंजाब में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सरकार का एक्शन लगातार तेज होता जा रहा है। भगवंत की अगुवाई में चल रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब पुलिस ने 72 घंटे का बड़ा ऑपरेशन 'प्रहार-2' चलाकर साफ कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं। मुख्यमंत्री मान के स्पष्ट निर्देश हैं कि पंजाब को गैंगस्टर और नशा तस्करी से पूरी तरह मुक्त करना है। इसी दिशा में पुलिस ने राज्यभर में एक साथ बड़े स्तर पर कार्रवाई की। गौरव यादव की अगुवाई में 12 हजार पुलिसकर्मियों की 2 हजार से ज्यादा टीमों ने 8,278 ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने कुल 7,498 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया है। इनमें से 3,260 को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 135 लंबे समय से फरार अपराधी हैं। 1,450 एहतियातन हिरासत में हैं। 2,788 को जांच के बाद रिहा किया गया। अब तक की कार्रवाई ...