रांची, अप्रैल 26 -- पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य भर के करीब 1,48,325 लोगों ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में जमीन, मकान और फ्लैट की खरीद में दिलचस्पी दिखाई है। इस खरीद में लोगों ने 16,018 करोड़ रुपए निवेश किया है। यह सरकारी दर में निवेश है। जबकि, हकीकत में इसका बाजार मूल्य 35000 करोड़ रुपए से अधिक आंका जा रहा है। इससे राज्य सरकार को 1123.29 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसमें से करीब 15 फीसदी लोगों ने फ्लैट में निवेश किया है। राजधानी रांची के शहरी और ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बीते वित्तीय वर्ष में 12,293 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश संपत्ति खरीदारी में किया गया है। यह निवेश 29435 लोगों ने किया है। सिर्फ रांची जिले से राज्य सरकार को 396 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। रांची शहरी क्षेत्र में बीते वित्तीय वर्ष में करीब 330...