शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों का जोश अब मंडल स्तर पर नजर आएगा। मंडल स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 12 सौ से अधिक बच्चे विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता जिले के ओसीएफ स्थित स्वर्ण जयंती खेल मैदान में होगी। खेल प्रतियोगिता में बरेली मंडल के सभी जिलों में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के परिषदीय स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चे अपना दम दिखाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.