संवाददाता, अक्टूबर 11 -- यूपी के देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की पानी की टंकी में मिला शव महाराष्ट्र के रहने वाले केमिकल फैक्ट्री के मालिक रहे अशोक गावंडे का था। गोरखपुर में उनकी ससुराल है। शुक्रवार को महाराष्ट्र से पहुंची पत्नी ने शव की शिनाख्त की। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। अशोक गांवडे मानसिक स्थिति खराब होने के बाद कभी अपने ससुराल नहीं आए। 22 सितबर को वह 12 वर्ष बाद अपने गोरखपुर के हुमायूंपुर दक्षिणी स्थित ससुराल पहुंचे और चंद मिनट रहने के बाद ही वह महाराष्ट्र जाने की जिद करने लगे। साले से 1200 रुपये लेकर महाराष्ट्र के लिए निकले और गायब हो गए। महाराष्ट्र की बजाए वह देवरिया कैसे पहुंच गए? यह बड़ा सवाल है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। महाराष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.