बिहारशरीफ, नवम्बर 20 -- बिहारशरीफ। बेन थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की गूंगी बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना बुधवार की रात हुई। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपित पुलिस से दूर है। बच्ची, गांव में शादी समारोह में शामिल हो लौट रही थी। उसी दौरान आरोपित उसे बहलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। घटना की प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि रात में बच्ची गांव में शादी समारोह में शामिल हो घर लौट रही थी। उसी दौरान गांव का एक बदमाश उसे बहलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उससे जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह पीड़ित घर पहुंच। परिवार को उसने इशारे से घटना की जानकारी दी। तब परिजन बच्ची को लेकर थाना पहुंचे। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।...