संवाददाता, फरवरी 1 -- यूपी के शामली के इस्सोपुरटील में छात्रों के आपसी विवाद में दिनदहाड़े कक्षा 12 के एक छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। परिजनों की माने तों प्रैक्टिकल के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर चाकुओं और गोली मारकर छात्र की हत्या की गई है। वहीं, पुलिस ने चाकू के हमले से हत्या बात कही है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है। एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील निवासी अरशद (18) पुत्र सलीम गांव के ही मुरली मनोहर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। परिजनों के मुताबिक रविवार को अरशद अपनी मां इमराना के साथ कैराना कार्य से गया हुआ था तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.