गिरडीह, जून 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के बेको पश्चिमी पंचायत के मुखिया मुनेजा खातुन के खिलाफ 16 में 12 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में उप मुखिया भी शामिल है। वार्ड सदस्यों ने मुखिया के खिलाफ 12 आरोप भी लगाए हैं। साथ ही कहा कि मुखिया अपने पद के कर्तव्यों का पालन करने में असफल है और इसके कारण ग्राम पंचायत और ग्रामीणों को नुकसान हो रहा है। मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले वार्ड सदस्यों ने इसे लेकर गिरिडीह पहुंचकर मंगलवार को डीसी को मांग पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से अविश्वास प्रस्ताव पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। डीसी को सौंपे गए मांग पत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले वार्ड सदस्यों के द्वारा लगाए गए आरोप कुछ इस प्रकार हैं। वार्ड सदस्यों का फर्जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.