काशीपुर, फरवरी 7 -- जसपुर, संवाददाता। ठाकुर मंदिर परिसर में बने 127 फीट ऊंचे शिव मंदिर में रविवार को तीन फीट ऊंचे शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर निर्माण में करीब 12 वर्ष लग गए। इसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। इस बार महा शिवरात्रि पर्व पर गंगा जल लेकर आने वाले शिव भक्त भी विशाल शिव मंदिर में जलाभिषेक कर सकेंगे। वहीं, सोमवार को पूर्णाहूति के बाद स्वागत मंडप में विशाल भंडारा होगा। बता दें कि एक फरवरी को कलश यात्रा निकालकर दो फरवरी से लेकर शनिवार तक मंदिर परिसर में यज्ञ पूजन, कथा हो रही है। रविवार को कलश यात्रा के बाद आचार्य खीमानन्द भट्ट मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। शिवलिंग स्थापना के साथ ही मंदिर में शिव परिवार, नंदी जी, भगवान गणेश, गोल्ज्यू देवता, मां गायत्री, मां सरस्वती, मां जगदंबा समेत 15 देवी देवताओं की स्थ...