देवरिया, अक्टूबर 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। महाराष्ट्र में केमिकल फैक्ट्री के मालिक रहे अशोक गावंडे का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज से शव मिलने की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मानसिक स्थिति खराब होने के बाद वह कभी अपने ससुराल नहीं आए। 22 सितबर को वह 12 वर्ष बाद अपने गोरखपुर के हिमायूंपुर दक्षिणी स्थित ससुराल पहुंचे और चंद मिनट रहने के बाद वह महाराष्ट्र जाने की जिद करने लगे। साले से 1200 रुपये लेकर महाराष्ट्र के लिए निकले और गायब हो गए। महाराष्ट्र की बजाय वह देवरिया कैसे पहुंच गए? यह बड़ा सवाल खड़ा होने लगा है। पुलिस अधिकारी जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश करने का दावा जरुर कर रहे हैं। महाराष्ट्र के कुलगांव थाणे के रहने वाले अशोक गावंडे की गोरखपुर के हिमांयुपुर दक्षिणी में 1996 में अनीता से शादी हुई थी। केमेस्ट्री से एमएससी करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.