सिमडेगा, फरवरी 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डायन बिसाही का आरोप लगाकर हत्या करने के एक मामले में पिछले 12 वर्षो से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला कोलेबिरा थाना से संबंधित है। सोमवार को एसडीपीओ बैजु उरांव ने प्रेसवार्ता में बताया कि वर्ष 2013 में कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित बेसराजरा डुमरटोली में डायन बिसाही के आरोप में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें तीन वाल्टर लुगुन, फुलजेंस लुगुन और जस्टिन लुगुन को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि चौथा आरोपी दाउद लुगुन फरार हो गया था। एसडीपीओ ने बताया कि दाउद के विरुद्ध न्यायालय ने लाल वारंट निर्गत किया था। जिसपर विशेष अभियान चलाते हुए दाउद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...