प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। पूरामुफ्ती पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 47.710 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे डाट पुल मंदर के समीप एक तस्कर अवैध गांजा की सप्लाई करने के लिए मौजूद है। पुलिस टीम ने तत्काल घेरेबंदी कर संजय सिंह उर्फ जोखू निवासी किराव थाना हंडिया को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से अवैध गांजा की तस्करी में लिप्त है। पुलिस संजय सिंह के गिरोह में शामिल अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...