कटिहार, जनवरी 6 -- चन्दन कुमार कर्ण कटिहार, एक संवाददाता जिले में अज्ञात शवों की पहचान का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में जिले के विभिन्न थानों द्वारा कुल 96 अज्ञात शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन लाख प्रयास के बावजूद एक भी शव की पहचान नहीं हो सकी। थाना वार आंकड़ों पर नजर डालें तो बरसोई रेल पुलिस ने 10, कटिहार रेल पुलिस ने 16, नगर थाना ने 20, सहायक थाना ने तीन, कोढ़ा थाना ने चार, कुरसेला थाना ने 11, बरारी थाना ने तीन, मनिहारी थाना ने दो, आजमनगर थाना ने दो, बलरामपुर थाना ने तीन, सुधानी थाना ने एक, रोशना थाना ने एक, सेमापुर थाना ने चार, पोठिया थाना ने एक, आबादपुर थाना ने एक, बलिया बेलोन थाना ने एक, सालमारी थाना ने एक, मनसाही थाना ने दो, डंडखोरा थाना ने दो, कदवा थाना ने दो, प्रा...