मुरादाबाद, मई 17 -- विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को भोला सिंह की मिलक में 12 बीघा में की जा रही प्लाटिंग को बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। संबंधित जेई के द्वारा नोटिस भी दिया गया था। इसके बाद भी अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही थी। मोहम्मद मुमताज द्वारा छह बीघा में वहीं वहीदन पत्नी जफर अली एवं रहीस के द्वारा भी इतनी ही जमीन पर अवैध तरीके से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। इस संदर्भ में दोनों के पास एमडीए का नक्शा भी नहीं था। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.