बस्ती, जनवरी 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। रात में घड़ी की सुई जैसे ही 12 बजे पर पहुंची पूरे शहर में पटाखों की आवाज गूंजने लगीं। फुलझड़ियों और स्काई शॉट से पूरा आसमान भर गया। लोग रात में ही चौराहों, सड़कों और घरों से बाहर निकल कर अपने आसपास के लोगों को नए साल की बधाई देने लगे। बच्चे पटाखे जलाकर नए साल के जश्न में जुट गए। शहरों से लेकर गांवों तक हर कोने में नववर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया गया। युवा डीजे की धुनों पर थिरकते रहे, जबकि परिवारों ने घरों में केक काटकर खुशियां बांटीं। होटल, रेस्तरां, ढाबे और क्लब स्पेशल न्यू ईयर मेन्यू के साथ सजे नजर आए, जहां लोग देर रात तक पार्टी करते रहे। वहीं, रात से ही सोशल मीडिया पर भी नए साल के बधाइयों का दौर शुरू हो गया। लोग अपने शुभचितंकों, दोस्तों ओर अन्य लोगों को फोन, व्हाट्सएप, मैसेज के माध्यम से नए साल की...