नई दिल्ली, जनवरी 22 -- एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) अपनी SUV लाइन-अप को और मजबूत करने जा रही है। कंपनी जल्द ही भारत में अपनी नई फुल-साइज SUV MG मजेस्टर (Majestor) को लॉन्च करने वाली है। इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट 12 फरवरी 2026 तय कर दी गई है। यह SUV कंपनी के पोर्टफोलियो में MG ग्लोस्टर (Gloster) के ऊपर पोजिशन की जाएगी। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति Vs टाटा: 365 दिन चली इन 2 SUV में हुई 'फाइट', फिर इसने मार ली बाजी MG मजेस्टर (MG Majestor) को पहली बार भारत में 2025 ऑटो एक्सपो (2025 Auto Expo के दौरान शोकेस किया गया था। अब नए साल की पहली बड़ी लॉन्च के तौर पर MG इस SUV को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। ग्लोस्टर से बड़ी और ज्यादा प्रीमियम MG मजेस्टर (Majestor) असल में इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली मैक्...