देहरादून, जनवरी 27 -- 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों के तत्वाधान में श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलावों के विरोध व श्रमिकों के हितों के लिए राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। सीटू से संबद्ध होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी संघ मसूरी ने भी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है।होटल एसोसिएशन मसूरी के अध्यक्ष को पत्र भेज कर मसूरी के होटलों के कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया गया। होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गंभीर सिंह पंवार व महामंत्री विक्रम बलूडी ने पत्र में बताया कि ट्रेड यूनियनों के तत्वाधान में 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मसूरी के श्रमिक भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। का कि 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर बनाई जाने वाली चार श्रम संहिताओं को रद किया जाए। श्रम कानूनों को प्रभावशाली...