गिरडीह, फरवरी 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड मजदूर मोर्चा की एक बैठक सोमवार को कर्मचारी भवन गिरिडीह में हुई। अध्यक्षता राज्याध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए राज्याध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार के कर्मचारी मजदूर, पेंशनर्स आदि की घोर उपेक्षा के कारण भारी असंतोष व्याप्त है। आजादी के पश्चात मजदूरों के अधिकार संबंधी कानून को बदलना, मनरेगा जैसे कानून के नाम पर बदलाव, बैंक, बीमा तथा सार्वजनिक उपकरण का निजीकरण, विलयकरण एवं वैश्वीकरण से तमाम लोग परेशान है। कोरोना काल के 18 माह के डीए पर सरकार चुप है। सभी स्तर पर हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में महामंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रूपलाल महतो, अशोक कुमार गोप, मो तैयब अंसारी, समीद खलिफा, रामेश्वर दास, सुखोन दास, रामेश्वर पांडेय,...