बोकारो, फरवरी 8 -- ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से सीआरएम 3 विभाग में सीजीएम कार्यालय के समक्ष एक मजदूर सभा कर आगामी 12 फरवरी की आहूत देशव्यापी हड़ताल को बोकारो स्टील प्लांट में मुक्कमल सफल बनाने का आह्वान किया गया। एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा यह अभियान 12 फरवरी को अपने उत्कर्ष पर पहुंचेगा जब 4 लेबर कोड रद्द किए जाने की मांग पर मजदूर अपना अंतिम हथियार का प्रयोग करेंगे,वे हड़ताल पर रहेंगे। सीटू के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा वर्तमान केंद्र सरकार मेहनतकशों के जीवन और जीविका पर संगठित हमले कर रही है। एक ओर वह देश की प्राकृतिक संपदा की लूट के लिए कार्पोरेट घरानों को खुली छूट दे रही है वहीं दूसरी ओर मजदूरों -किसानों के अधिकारों को सीमित करते हुए उन्हें गरीबी के दलदल में धकेल रही है। जिसका जबर्दस्त विरोध किया जाएगा। 12 फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.