कानपुर, जनवरी 16 -- युग दधीचि देहदान महायज्ञ में विगत आठ माह में स्वयं की आहुति देने वाले 12 महादानियों को शुक्रवार को युग दधीचि सम्मान से विभूषित किया गया। यह सम्मान परिजनों ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि समाज की प्रचलित आस्था को पूरी तरह बदलने वाला यह अभियान इस सदी का अद्‌भुत आन्दोलन है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एलटीवन सभागार में आयोजित समारोह में अध्यक्षता कर रहे पूर्व महापौर पंडित जगतवीर सिंह द्रोण ने कहा कि देहदान अभियान अब परम्परा बन गया है। विशिष्ट अतिथि डॉ. उमेश पालीवाल, पं. शेष नारायण त्रिवेदी पप्पू भैया एवं पं. सुमित मिश्र ने देहदानी परिवारों को अंगवस्त्र प्रदान किए। वरेण्य अतिथि डॉ. वीसी रस्तोगी, नंदिता मिश्रा और तरुणा सरदाना ने सभी को सम्मान पत्र से विभूषित किया । अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवं म...