भदोही, दिसम्बर 29 -- भदोही, संवाददाता।ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरेमुडिया, चकहोलमन गांव में सोमवार की शाम सियापा छाया रहा। राय बस्ती के अधिकांश घरों के चूल्हे ठंडे रहे। 12 दिनों में मां और बेटे की मौत के कारण स्वजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उक्त गांव निवासी स्वर्गीय हिंछ नारायण उर्फ पुल्लू राय को चार बेटे हैं। जिसमें राकेश कुमार राय दूसरे नंबर पर थे। परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण वह सूरत में रहकर मिष्ठान की दुकान पर काम करते थे। उनकी माता का निधन 12 दिन पहले हुआ था। 30 दिसंबर मंगलवार को तेरही थी। ऐसे में सोमवार की शाम को सामान खरीदने बाजार गए थे लेकिन स्वजनों को क्या पता था कि उनकी मौत की सूचना आएगी। पत्नी गीता देवी, 22 वर्षीय बेटी रेशमी 22, 20 वर्षीय ज्योति 20 तथा 18 साल की निलांक्षी एवं बेटों 15 वर्षीय रौनक तथा 10 साल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.