गाजीपुर, नवम्बर 20 -- देवकली (गाजीपुर)। पियरी और महोलियां में गुरुवार को साध्वी सुमनपुरी का भव्य स्वागत किया गया। साध्वी ने बताया कि 14 अगस्त 2024 को गुजरात के सोमनाथ मंदिर से देशभर में सनातन जागरण के उद्देश्य से द्वादश ज्योतिर्लिंग पदयात्रा की शुरुआत हुई। अब तक वे तीन हजार किलोमीटर की एकल यात्रा कर नौ ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर चुकी हैं। मंगलवार को काशी विश्वनाथ धाम में पूजन के बाद वे मार्कण्डेय धाम में रुकीं। बुधवार को गाजीपुर होते हुए गुरुवार को देवकली पहुंची, जहां रात्रि विश्राम के पश्चात शुक्रवार सुबह नंदगंज के लिए रवाना होंगी। प्रतिदिन 10 किमी की पदयात्रा जारी है। साथ में कई भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.