सहारनपुर, सितम्बर 8 -- सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन की तारीफ की है। क्योंकि, प्रशासन की ओर से मात्र 12 घंटे में राहत सामग्री के 48 ट्रक तैयार कराएं। इसके साथ ही इन ट्रकों को पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड़ में बाढ़ पीड़ितों को भेजे गए। इस पर मुख्यमंत्री ने सहारनपुर पहुंचकर प्रशासन की पीठ थपथपाई है। बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाई है। सहारनपुर जिले की सीमाएं उत्तराखंड़, हरियाणा, हिमाचल से मिलती है। यहां से पंजाब की दूरी पर ज्यादा नहीं है। इसीलिए उत्तराखंड़, पंजाब और हिमाचल के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री पहुंचाने को सहारनपुर को चुना गया है। सोमवार को अंबाला रोड से एक सभागार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर पंजाब, उत्तराखंड़, हिमाचल प्रदेश के लिए राहत सामग्री से भरे 48 ट्रको...