लखीमपुरखीरी, सितम्बर 21 -- गायत्री परिवार प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के संयोजन में सामूहिक अध्यात्म चेतना के जागरण के उद्देश्य से दो दिवसीय सेवा और साधना अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन गायत्री परिवार की सभी शाखाओं पर सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक 12 घंटे की सामूहिक अखंड गायत्री मंत्र जप साधना की गई। मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया साधना के इस महा अभियान में गायत्री शक्तिपीठ लखीमपुर, ईसानगर ब्लॉक के राधेश्याम जनता विद्यालय कुटी, गायत्री प्रज्ञापीठ डुंडकी, गायत्री शक्तिपीठ बेहटा, गायत्री शक्तिपीठ खमरिया, धौरहरा ब्लॉक के गायत्री शक्तिपीठ सरसवा, गायत्री शक्तिपीठ देवीपुरवा, हरीतिमा युवा मंडल महतौपुरवा, युग चेतना केंद्र शिव मंदिर राजापुर भज्जा सहित अन्य स्थानों पर समूह जप साधना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...