जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- जमशेदपुर।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 12 अक्तूबर को जमशेदपुर के संक्षिप्त दौरे पर आ सकते हैं। वे आरटीआई कार्यकर्ता संघ के द्वारा आरटीआई दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आएंगे। संघ ने सूचना अधिकार अधिनियम विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में किया है। इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले संघ के अध्यक्ष सह अधिवक्ता दिल बहादुर ने अपने पदाधिकारियों के साथ रांची जाकर राज्यपाल को आमंत्रित किया था और राज्यपाल ने भी कार्यक्रम में आने की हामी भरी थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन उनकी अगवानी में जुट गया है। हालांकि अभी राज्यपाल का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जिला प्रशासन को नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.