सहारनपुर, फरवरी 8 -- सहारनपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2026 जिले में रविवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। सुबह की पाली में 5160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4524 ने परीक्षा दी, जबकि शेष अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में 3612 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3257 ने परीक्षा में भाग लिया और 355 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कड़े इंतजाम किए। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.