प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- दिल्ली रूट पर बढ़ती भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने 12 और 14 दिसंबर को प्रयागराज एक्सप्रेस की क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। प्रयागराज जंक्शन से 02417 नंबर की ट्रेन रात 11.20 बजे रवाना होगी और फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला व अलीगढ़ होते हुए सुबह 11.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 02418 नई दिल्ली से 13 और 15 दिसंबर को दोपहर दो बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...