जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर। झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 12 व 14 सितंबर को बोकारो व धनबाद स्टेशन के बीच रद्द होगी। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण सोमवार को भी झाड़ग्राम मेमू ट्रेन धनबाद नहीं गई। इधर, मंगलवार को भी टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन को आद्रा स्टेशन के बाद रद्द करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से आया है दोनों ट्रेनों के परिचालन दूरी में कटौती से झारखंड और बंगाल के सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। बताया जाता है की लाइन ब्लॉक को लेकर बक्सर टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.