रांची, जनवरी 31 -- रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सलाहकार समिति (पीसी एंड पीएनडीटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण, नवीकरण, मशीन से जुड़े प्रावधानों और चिकित्सकों की नियुक्ति सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर अहम निर्णय लिए गए। समिति ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण और नवीकरण से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए 12 सेंटर के निबंधन और 8 सेंटर के नवीकरण को स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही संस्थानों में यूएसजी मशीन के फॉर्म-बी में प्रविष्टि, सर्टिफिकेट जांच के उपरांत चिकित्सकों की ज्वाइनिंग तथा यूएसजी मशीन की खरीद से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। बैठक में समिति द्वारा यूएसजी मशीन के स्थानांतरण के लिए 4 आवेदन, क्लीनिक व अस्पतालों में नए डॉक्टरों को शामिल ...