नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- नई दिल्ली। 12 अक्तूबर को होने वाली यूपीपीएससी की राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) और सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय अधिकारी वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 को लेकर रैपिड रेल के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। 12 अक्तूबर रविवार को दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेन का संचालन सुबह आठ बजे की जगह छह बजे से होगा और रात 10 बजे तक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 12 अक्तूबर को परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.