बरेली, अक्टूबर 10 -- बरेली। कायस्थ चेतना मंच की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा 12 अक्तूबर को निकाली जाएगी। शोभायात्रा शाम चार बजे बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण से शुरू होगी और गुद्दड़ बाग श्री चित्रगुप्त मंदिर में इसका विश्राम होगा। सिविल लाइंस के होटल ओबराय आनंद में प्रेसवार्ता में संस्था के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि यात्रा में विभिन्न झांकियां सजाई जाएंगी। यहां संस्था के संरक्षक एवं संयोजक डॉ. पवन सक्सेना, महासचिव अमित सक्सेना, अनीता मुकेश, चमन सक्सेना आदि मौजूद रहे। -------- खानकाहे नियाजिया पर रोशन हुए मन्नतों के चिराग बरेली। खानकाहे नियाजिया में गुरुवार को महिलाओं ने मन्नत के चिराग पेश किए। शुक्रवार को आखिरी दिन मजारों पर चिराग रोशन होंगे। पहले दिन महिलाएं खानकाहे पर मन्नत लेकर पहुंचीं। मजारों पर चादरपोशी, गुलपोशी ...