पटना, फरवरी 23 -- बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल स्क्रीनिंग/डिजिटल मूल्यांकन के फैसले पर आपत्ति जताई है। संघ ने इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. एसएम सोहेल, राष्ट्रीय सचिव प्रेम रंजन और महासचिव विजय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मौजूदा सत्र में इस नियम को स्थगित करने की मांग की है। उनका कहना है कि बिना पर्याप्त तैयारी और प्रशिक्षण के डिजिटल मूल्यांकन लागू करना छात्रों के भविष्य से प्रयोग करने जैसा है। इससे विद्यार्थियों में भ्रम और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। भविष्य में पायलट प्रोजेक्ट और चरणबद्ध तरीके से इसे लागू किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...