गंगापार, फरवरी 9 -- इलाके के श्रीनाथ सत्य नारायण इंटर कॉलेज में बारहवीं छात्रों की विदाई कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किए गए। काफी दिनों तक एक साथ रह कर पढ़ने और खेलने को याद करते हुए स्कूल से विदाई कार्यक्रम के बीच बच्चों की आंखें भावुकता में नम हो गई। प्रबंधक श्याम सुंदर त्रिपाठी ने मौजूद छात्रों के बीच कहा कि शिक्षा जीवन की एक ऐसी कड़ी है, जिसमें हमेशा छात्र वर्षों तक एक संस्थान से पढ़ाई पूरी करने के बाद दूसरे संस्थान में जाता है। यही सबसे बड़ी शिक्षा है कि हम कही भी रहे एक दूसरे को प्रेम करते रहें। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सत्यम द्विवेदी, अंबिका प्रसाद त्रिपाठी, मूलचंद्र त्रिपाठी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...