लातेहार, मार्च 28 -- लातेहार,संवाददाता। सांसद कालीचरण सिंह ने स्थानीय परिषदन में शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मौके पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि चंदवा के टोरी रेलवे क्रासिंग में फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए चार बार मामला उठाया है। उन्होने बताया कि इस फ्लाई ओवर का रि-इस्टीमिट किया गया। इस बार 119 करोड़ रूपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है,पहले यह 42 करोड़ रूपये का था। शीघ्र ही इसका टेंडर होने वाला है। उन्होने आगे बताया कि हाल ही में उन्होने झारखंड राज्य के दो स्टेट हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग में अपग्रेड करने का आग्रह सरकार से किया है। स्टेट हाईवे-10 को राष्ट्रीय राजमार्ग में अपग्रेड करते हुए डालटनगंज बाईपास (एनएच-39) पोखराहा से खुर्द-पांकी-हेरहंज-बालूमाथ (एनएच-22) तक लगभग 90 किलोमीटर सड़क का निर्माण व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.