घाटशिला, दिसम्बर 30 -- मुसाबनी संवाददाता। मुसाबनी प्रखंड के आठ धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान खरीद का कार्य चल रहा है। लेकिन अब तक जन सेवक एवं प्रभारी द्वारा सत्यापित किये गए प्रखंड के 4 धान अधिप्राप्ति केंद्र जिसमें बेनाशोल, केन्दाडीह, पश्चिम बादिया एवं उत्तरी बादिया के धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान बेचने वाले 664 किसानों का ही भुगतान हो सका है। इस बारे में जानकारी देते हुए सेवक नवीन भगत ने बताया कि प्रखंड के 8 धान अधिप्राप्ति केंद्रों में से चार केंद्र के किसानों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया है। अन्य किसानों की भी प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही उनका भी डीबीटी के माध्यम से भुगतान जिला द्वारा कर दिया जाएगा। वहीं, प्रखंड के 8 धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर अब तक लगभग 1182 किसानों से लगभग 6000 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जिसम...