बेगुसराय, अगस्त 24 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में विकास योजनाओं की गति देने में निगम प्रशासन जुटा है। वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम के सभागार में प्राप्त निविदाओं को खोला गया। नगर विकास प्रमंडल (नगर निगम क्षेत्र) के कार्यपालक अभिंयता की अध्यक्षता में 117 योजनाओं का टेंडर हुआ। इनमें से 25 लाख से अधिक राशि की 15 योजनाएं भी शामिल थी। इसमें करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर के बाद योजनाओं की स्वीकृति के लिए कार्यपालक अभियंता के पास भेजी गयी है। 25 लाख रुपये से अधिक राशि वाली योजनाओं की स्वीकृति के लिए कार्यपालक अभियंता के माध्यम से एसी को भेजी जाएगी। दोनों अधिकारियों से स्वीकृति मिलने के बाद संवेदकों के साथ वर्क का एग्रीमेंट होगा। मौके पर सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह, सहायक अभियंता कुमार सौरभ और विवेक सानू, सहायक अभियंता (...