मिर्जापुर, मार्च 8 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के नैड़ी-कठारी मेन हाइवे से एक चार पहिया वाहन से तस्करी कर मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा 1166 शीशी अवैध ओनरेक्स सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति कछवां थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया। लालगंज थाने की पुलिस शनिवार को सुबह हाई-वे पर गस्त कर रही थी। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि एक टाटा मांजा में 1166 शीशी अवैध ओनरेक्स सिरप तस्करी कर मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस सतर्क हो गई और वाहन के करीब आने पर उसे रोक कर तलाशी ली। इस दौरान वाहन के पीछे वाली सीट के नीचे 1166 शीशी अवैध सिरप कपड़े से ढक कर रखा हुआ था। वहीं वाहन कछवां थाना क्षेत्र के भिखारीपुर का अभिषेक सिंह चला...