हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर शहर में पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 116 वाहन चालकों और अराजकता फैलाने वाले 17 लोगों पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया। जिसमें राजपत्रित अधिकारियों समेत कर्मचारी रहे। सड़क दुर्घटनाओं और अपराध में अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने इस अभियान के तहत होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। अभियान में कुल 611 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 116 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वाले 17 अराजक तत्वों के चालान किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.