रायबरेली, दिसम्बर 3 -- रायबरेली, संवाददाता। न्यायालय में खाली पदों में सेवा निवृत्त कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। जिला जज अमित पाल सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारीगणों को संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी को एक वर्ष तक अथवा पदोन्नति अथवा सीधी भर्ती के माध्यम से पर्याप्त रिक्ति के पद भरे जाएंगे। जिन कर्मचारियों को भर्ती किया जाएगा उनकी 65 वर्ष की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए। न्यायालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एक, प्रधान सहायक के दो, वरिष्ठ सहायक के 73, कनिष्ठ सहायक के एक, आशुलिपिक ग्रेड-। के पांच, आशुलिपिक ग्रेड-।। के एक, आशुलिपिक ग्रेड-।।। के एक, ड्राइवर ग्रेड-।।। के एक, ट्यूबेल आपरेटर के एक, दफ्तरी व बंडल लिफ्टर के तीन, आदेशिका निर्वाहक के दस व अर्दली, प्य...