कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन डिजिटल साक्षरता परियोजना की ओर से मोबाइल वैन के माध्यम से चलाए जा रहे निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। अपर प्राइमरी स्कूल टिकरा, कल्याणपुर में 113 बच्चों को कंप्यूटर प्रमाण पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि सोनिया भाटिया (फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड), प्रीति भाटिया (फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड), डॉ. अनुराधा वार्ष्णेय (अध्यक्ष, एकल कानपुर महिला विभाग) ने बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। फाउंडेशन अब तक 616 बच्चों को प्रशिक्षित कर चुका है। आशीष, कुमार, सौरभ, सुभाष, ललित, रामकृपाल और सोनी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...