गिरडीह, फरवरी 11 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के रेम्बा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में बुधवार को छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया उन्मूलन तथा कृषि की दवा दी गई। छात्र-छात्राओं को दवा देने आई सहिया कुमकुम सुप्रिया तथा सेविका निशा कुमारी ने बताया कि बुधवार स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय रेम्बा में 111 छात्र छात्राओं को फाइलेरिया तथा एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। 0 से 5 वर्ष तक के चार छात्र तथा पांच छात्राओं को, 6 से 14 आयु वर्ग के 48 छात्र तथा 50 छात्राओं को तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले तीन छात्र तथा एक छात्रा को दवा खिलाई गई। उक्त अवसर पर विद्यालय के सचिव रामदेव महतो, शिक्षिका केशिया देवी तथा कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.