देवघर, जनवरी 1 -- जसीडीह। नव वर्ष के आगमन और पुराने वर्ष की विदाई के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रोहिणी पांडेय टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। जनकल्याण की भावना के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जी के दिव्य दरबार को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आचार्य भास्कर पांडेय ने यजमान अभय पांडेय उर्फ गोलू को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कराई। उसके पश्चात ब्यास नारायण पांडेय व महेश पांडेय के नेतृत्व में 11 पंडितों द्वारा भजनों की प्रस्तुति के साथ सुंदरकांड पाठ प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात 111 आवृत्तियों में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ, जिसमें प्रत्येक आवृत्ति पर नारियल फोड़ा गया। पूरा मंदिर परिसर मंगल भवन अमंगल हारी... के जयघोष से गूंजता रहा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.