सुल्तानपुर, नवम्बर 5 -- सुलतानपुर। संस्कार भारती एवं गोमती मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के अवसर पर सीताकुंड धाम पर दीपदान के साथ अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान दीपों की लौ से जहां घाट के साथ आसपास की धरा जगमग हुई, वही रंगोली के माध्यम से तैयार विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों ने लोगों को विचार करने पर विवश किया। यहां श्रद्धालुओं ने 11000 दीपों का दान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगीत नाट्य अकादमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जयंत खोत रहेख् जबकि अध्यक्षता श्री राम प्रपन्नाचार्य महराज ने की। कार्यक्रम में संस्कार भारती के अध्यक्ष चिंतामणि शर्मा, प्रांत मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव, प्रांतीय सदस्य चंद्र भूषण द्विवेदी, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन व दोनों ही संगठनों के पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.