गिरडीह, मार्च 2 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखण्ड के दक्षिणी डोरंडा पंचायत के दासेडीह ग्राम में 01 से 07 मार्च तक चलने वाले मां चंचालिनी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह सतचंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1100 महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामविलाश सिंह ने बताया कि 01 मार्च दिन शनिवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि के शुभ मुहूर्त पर 1100 कुंवारी कन्या तथा सुहागिन महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा के साथ कई गांवों का भ्रमण किया। बरमसिया उत्तर वाहिनी नदी से यज्ञाचार्य तथा पंडितों के मंत्रोच्चारण के बाद यज्ञशाला में कलश स्थापित की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला-पुरुष तथा बच्चों के द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.