भागलपुर, अगस्त 26 -- थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौंन पंचायत के बाढ़ पीड़ितों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पंचायत के 12 वार्डों के करीब 1100 बाढ़ पीड़ितों को अब तक राहत राशि नहीं मिल पाई है। राहत राशि में हो रही देरी को लेकर वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। वार्ड सदस्यों ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित गरीब परिवारों को अब तक सरकार द्वारा घोषित 7000 रुपये की सहायता राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जीआर सूची में नाम शामिल होने के बावजूद लोगों के खाते में राशि नहीं पहुंचने से पीड़ित परेशान हैं। अंचलाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि सूची में दर्ज बाढ़ पीड़ितों के नामों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही राशि लाभुकों के खाते में भेजने की पहल की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वास्तविक पीड़ितों को किसी भी हाल...