कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर। कानपुर वरिष्ठ नागरिक जन सेवा संस्था ने इस माह में जन्मे 110 सम्मानित सदस्यों का जन्मदिन मनाया और उन्हें सम्मानित किया। बालाजी पैलेस गांधी ग्राम में हुए समारोह में उन्हें पगड़ी बांधी गई। अंग वस्त्र पहनाए गए। केक काटा गया और दीप जलाए गए।फूलों की वर्षा के बीच जन्मदिन गीत गाते हुए समारोह मनाया। संस्था के अध्यक्ष आरबी सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। भरत लाल पाल, मनोज यादव, राजा भैया, प्रदीप गुप्ता, जग महेंद्र अग्रवाल, केके गुप्ता मौजूद थे। अध्यक्षता आरके सिंह यादव ने की। संचालन महासचिव मथुरा प्रसाद गुप्त ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.