बदायूं, मार्च 22 -- एसडीओ शोएब अंसारी के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने नगर के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज में बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बड़े बकाएदारों के मीटर उखाड़ कर जब्त किए गए। साथ ही 110 से अधिक बड़े उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को काटा गया। विभाग के इस अभियान से लोगों में खलबली मची हुई है। उपखंड अधिकारी ने बताया मार्च माह के मद्देनजर नगर में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में एक लाख और पचास हजार रुपए से अधिक के बकायदारों के मीटर भी उखाड़ कर जब्त किए जा रहे हैं। साथ ही पांच हजार रुपए से अधिक के बकाएदार के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस दौरान नगर में आज 110 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। तीन लाख रुपए की बकाया राशि वसूल की गई। टीम में जेई दिनेश कुमार सिंह, सोनू कश्यप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.