मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 110 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े में पुलिस को जीएसटी महकमे से जुड़े कर्मियों की संलिप्तता की आशंका है। इस बिंदू पर जांच कर रही मुजफ्फरपुर साइबर थाने की पुलिस ने जीएसटी आयुक्त से मामलों में मदद व जानकारी के लिए पत्र लिखा है। जीएसटी फर्जीवाड़े को लेकर चार अलग-अलग एफआईआर थाने में कराई गई है। सभी मामलों में फर्जी तरीके से आधार कार्ड, पैन कार्ड का इस्तेमाल कर जीएसटी का निबंधन करा करोड़ों का कारोबार किया गया है। इसमें दो मामलों के तार दिल्ली और दो के तार दरभंगा व मधुबनी से जुड़े हैं। महाराजी पोखर मोहल्ला के मोबाइल मैकेनिक सौरभ कुमार के नाम के पैन और आधार कार्ड का उपयोग कर 80 करोड़ रुपये का जीएसटी फर्जीवाड़ा किया गया है। उसके नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलकर करोड़ों रुपये का लेनदेन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.