भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण वहां से सर्द हवाओं की आमद जिले में होनी शुरू हो गई। बीते तीन दिन से लगातार रात का पारा लुढ़कते-लुढ़कते बुधवार को 11.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे तीन दिसंबर की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात साबित हुई। भारतीय मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिम यूपी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण जिले की हवाएं सर्द होने लगी हैं। वहीं शुक्रवार से बनने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी बढ़ेगी तो जिले में ठंड का रंग धीरे-धीरे और गाढ़ा होने लगेगा। बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया तो वहीं रात का पारा तो 2.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.