देवरिया, मार्च 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा 11,477 लोगों से ही अभी तक फीडबैक लिया जा सका, जो पालिका के कुल आबाद के छह प्रतिशत ही है। अभी भी टारगेट को पूरा करने के लिए कम से कम चार प्रतिशत लोगों के फीडबैक की जरूरत है। टारगेट को पूरा करने में नपा कर्मी जुटे हुए हैं। भारत सरकार द्वारा नगर निकायों में हर वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान चलाया जाता है। जिसके लिए शहरवासियों से शहर की साफ-सफाई व कूड़ा निस्तारण समेत अन्य बिन्दुओं पर फीडबैक ली जाती है। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के लिए नपा द्वारा पिछले 17 फरवरी से शहरवासियों से फीडबैक लिया जा रहा है। फीडबैक के दौरान नपा कर्मियों द्वारा लोगों से दस प्रश्नों पर उनकी राय पूछी जा रही है, जिसमें निकायों में स्थित घर व दुकानों से कूड़ा उठाना, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.